Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

सिंगापुर करेगा नेपाल के ‘यति एयरलाइंस’ के दुर्घटनाग्रस्त विमान-691 के ब्लैक बॉक्स की जांच

परिवहन मंत्रालय
Advertisement

सिंगापुर का परिवहन मंत्रालय नेपाल के जांच अधिकारियों के अनुरोध पर ‘यति एयरलाइंस’ के दुर्घटनाग्रस्त विमान-691 के ब्लैक बॉक्स की जांच करेगा। ‘यति एयरलाइंस’ का विमान 15 जनवरी को पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

 

हादसे में विमान में सवार 72 लोगों की मौत हो गई थी। परिवहन मंत्रालय ने कहा कि एमओटी का परिवहन सुरक्षा जांच ब्यूरो विमान के फ्लाइट रिकॉर्डर से डेटा को पुनः प्राप्त करने और उसका विश्लेषण करने में मदद करेगा।

Advertisement

 

विश्लेषण टीएसआईबी के ‘फ्लाइट रिकॉर्डर रीडआउट’ केंद्र में किया जाएगा, जिसे 2007 में स्थापित किया गया था। जांच की प्रगति और निष्कर्षों सहित सभी जानकारी नेपाली जांच प्राधिकरण द्वारा नियंत्रित की जाएगी। फ्लाइट रिकॉर्डर या ब्लैक बॉक्स, एक उड़ान से जुड़ी जानकारी जैसे कि उपकरण संबंधी चेतावनी व ऑडियो रिकॉर्डिंग रिकॉर्ड करते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बद्रीनाथ धाम में चला संयुक्त सफाई अभियान

pahaadconnection

हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल,

pahaadconnection

सीएम ने व्यक्त की शोक संवेदना

pahaadconnection

Leave a Comment