Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेशराजनीति

लाल चौक पर राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा

राहुल गांधी
Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 135 दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम चरण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को श्रीनगर के पंथा चौक से फिर शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा ध्वज फहराया। राहुल गांधी ने कहा कि कश्मीरी पंडितों की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया और कहा कि उन्हें पंडितों के हालात को लेकर जवाब देना चाहिए।

 

राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार ने कश्मीरी पंडितों का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया है और उनके हालात सुधारने के कोई कदम नहीं उठाए जिसके कारण उनकी यह स्थिति हुई है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि ‘आज, कश्मीरी पंडित भाजपा सरकार से पूछ रहे हैं – हमारा राजनीतिक इस्तेमाल करने के अलावा आपने हमारे लिए किया ही क्या है। जवाब है, प्रधानमंत्री जी।

Advertisement

 

भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और सोमवार को श्रीनगर में प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में एक समारोह के साथ समाप्त होगी। इस यात्रा की समाप्ति शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा श्रीनगर शहर और डल झील के भ्रमण के साथ श्रीनगर में हिल लॉक पर स्थित होटल ताज विवांता में रात्रिभोज के साथ होगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास

pahaadconnection

डीजीपी ने दिए निर्देश : अपराधियों पर अंकुश लगाएं

pahaadconnection

पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान केंद्रों के लिए रवाना

pahaadconnection

Leave a Comment