Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेश

9 मार्च से शुरू होकर 9 जून तक चलेगा उत्तर भारत का प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला

पूर्णागिरि
Advertisement

भारत-नेपाल सीमा पर लगने वाला उत्तर भारत का प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला आगामी 9 मार्च से शुरू होगा और 9 जून तक चलेगा। तीन महीने संचालित होने वाले मेले को इस बार अधिक भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा। मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिलाधिकारी नरेन्द्र भंडारी की अगुवाई में शनिवार को मेला कमेटी व प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक मां पूर्णागिरी धाम में संपन्न हुई।

 

भंडारी ने बताया कि अनुमान है कि इस बार मेले में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे और जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था में अभी से जुट गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ही वाहनों की पार्किंग व पेजयल व्यवस्था के साथ ही परिवहन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Advertisement

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही पार्किंग व पुलिस कर्मियों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। पेयजल की आपूर्ति के लिए प्रशासन इस बार विशेष व्यवस्था कर रहा है और तय किया गया कि 36 पेजयल टैकों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। अतिरिक्त पुलिस चैकियों के साथ ही पीआरडी जवानों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जागेश्वर धाम पहुंची आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

pahaadconnection

अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाये : डीजीपी

pahaadconnection

महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment