Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

मथुरा :मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह का काफिला फंसा जाम में, जिला पंचायत अध्यक्ष हटवाने लगे गाड़ियां

Advertisement

प्रदेश की योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज रविवार को मथुरा पहुंचे। यहां राधा निवास के पास मौजूद आंबेडकर पार्क के करीब उनका काफिला जाम में फंस गया। जाम खुलवाने के लिए वहां मौजूद पुलिस टीम को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान काफिले के साथ में चल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किशन सिंह अपनी गाड़ी से उतर कर जाम खुलवाते में लग गए।दरअसल, मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए माघ पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने आराध्य के दर्शन की अभिलाषा लिए हजारों श्रद्धालु वृंदावन पहुंच गए । इस कारण वृंदावन के मंदिर और गलियों में आज भारी भीड़ रही। मंदिर में भीड़ की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए पुलिस के साथ-साथ आरआरएफ के जवानो की तैनाती भी की गई है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गाडू घड़ा यात्रा के दर्शन के लिए श्रद्धलाुओं की उमड़ी भीड़

pahaadconnection

सीएम के निर्देश पर विधानसभा सुरक्षा की समीक्षा

pahaadconnection

विधानसभा अध्यक्ष ने लेटलतीफी को लेकर अधिकारियों को लगाई फटकार

pahaadconnection

Leave a Comment