Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

लखनऊ : रामचरितमानस को लेकर पल्लवी पटेल ने स्वामी प्रसाद मौर्या पर उठाया सवाल

रामचरितमानस
Advertisement

समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक चुनी गई और अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने रामचरितमानस विवाद पर समाजवादी पार्टी के महासचिव और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य को सवालों के घेरे में लिया है। पल्लवी ने कहा कि मैं रामचरितमानस में विश्वास नहीं करती, मैं बौद्ध धर्म की उपासक हूं।  रामचरितमानस है क्या? उसको एक अनुवादक ने लिखा है। वह कोई ऊपर से उतरकर नहीं आए वह भी एक इंसान थे। उन्होंने मौर्या से प्रश्न करते हुए कहा की अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री पद की कुर्सी से हटे और कुर्सी को गंगा जल से धोया गया, तब उस समय स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्यों नहीं विरोध किया।

सपा विधायक पल्लवी पटेल ने आगे कहा कि रामायण के कई खंड हैं, कई लेखकों ने इसे लिखा है। तुलसीदास ने सभी रामायण के अंश लेकर अपने विचार को जोड़ते हुए रामचरितमानस लिखी है। वे एक अनुवादक हैं। पल्लवी ने कहा कि श्रीरामचरितमानस में से किसी पंक्ति को हटाना महत्वपूर्ण नहीं है। लोगों के दिमाग से हटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस में से शुद्र शब्द को हटाना चाहिए। इसके लिए आंदोलन करना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह आंदोलन करेंगी।

दूसरी तरफ वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा में कहा कि मैं आज भी प्रत्येक दिन सुबह एक घंटा भजन सुनता हूं। योगी जी को तो सारे भजन याद होंगे उन्हें सुनने की ज़रुरत नहीं है, उन्हें भजन सुनने का समय भी नहीं मिलता होगा। रामचरितमानस से किसी को शिकायत नहीं है लेकिन जो गलत है वह गलत है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा का शुभारंभ

pahaadconnection

मंत्री ने जताया मतदाताओ का आभार

pahaadconnection

एनएसयूआई ने सौपा निदेशक माध्यमिक शिक्षा को ज्ञापन

pahaadconnection

Leave a Comment