Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

महाराष्ट्र: पीएम मोदी के मुंबई दौरे से पहले ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, ये हैं डायवर्टेड रूट्स

pm
Advertisement

साथ ही आम नागरिकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसके बारे में जानकारी दी है।

10 फेरवरी यानी शुक्रवार को पीएम मोदी मुंबई का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस दौरे को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है। साथ ही आम नागरिकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसके बारे में जानकारी दी है।

ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्विट में लिखा कि 10 फरवरी को एक सार्वजनिक समारोह का आयोजन होने के कारण दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक कोलाबा, रीगल जंक्शन और पीडी मेल्लो रोड के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। साथ ही  शाम 4 से 6 बजे तक डोमेस्टिक एयरपोर्ट से एलिवेटेड रोड के माध्यम से मरोल तक यातायात डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि ट्रैफिक एडवायजरी को ध्यान में रखकर ही अपने बाहर जाने का प्लान बनाएं। जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

Advertisement

कई नागरिक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी अपने मुंबई दौरे के दौरान दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंड़ी दिखाएंगे। उसके साथ ही दाउदी बोहरा समुदाय की अरबी अकादमी के उद्घाटन के लिए मुंबई में अंधेरी ईस्ट का दौरा कर सकते हैं और परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के साथ मंच साझा कर सकते हैं। पीएम मोदी कई नागरिक परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 19 जनवरी को मुंबई दौरा किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित किया था। साथ ही नई मेट्रो लाइनों का भी दौरा किया और मेट्रो में सवारी भी की थी। पीएम मोदी के मुंबई दौरे से पहले शहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

धारचूला-तवाघाट एनएच पर दरकी पहाड़ी, हाईवे हुआ बंद

pahaadconnection

सचिवालय स्थित एफआरडीसी साभगार में ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा करते मंत्री जोशी।

pahaadconnection

अतिशीघ्र कराया जाए राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ : रेखा आर्या

pahaadconnection

Leave a Comment