Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsजीवनशैलीस्वास्थ्य और फिटनेस

अगर आप भी चेहरे के दाग धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन उपायों को आजमाएं

दाग धब्बों
Advertisement

आज के समय में हर लड़की बेदाग और खूबसूरत त्वचा चाहती है। लेकिन किसी ना किसी कारण से चेहरे पर दाग धब्बे हो जाते हैं। कभी-कभी पिंपल्स चले जाते हैं। लेकिन उसके पीछे दाग रह जाते हैं। यह दाग चेहरे की खूबसूरती फीकी कर देते हैं। हर लड़की दाग धब्बों को दूर करने के लिए बहुत से प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। लेकिन कभी-कभी यह प्रोडक्ट त्वचा पर असर नहीं करते। ऐसे में आपको घरेलू नुस्खे भी आजमाने चाहिए। अगर आप रोजाना घरेलू नुस्खे करते हैं तो इससे आपकी त्वचा के दाग धब्बे दूर होते हैं। साथ ही आपकी त्वचा निखरी और खूबसूरत नजर आती है।

चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने के लिए शहद का इस्तेमाल कीजिए। थोड़ा सा शहद लीजिए और उससे चेहरे पर मसाज कीजिए। 15 मिनट इसे रहने दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। रोजाना ऐसा करने से दाग धब्बे धीरे-धीरे दूर होते हैं। अगर आप रोजाना टमाटर का रस चेहरे पर लगाते हैं तो इसे भी बेनिफिट मिलता है। दाग धब्बों पर टमाटर का रस लगाइए। 15 मिनट के बाद चेहरा साफ कर लें। आलू का रस भी त्वचा के लिए उपयोगी होता है। अगर आप आलू की स्लाइस काटकर उसे दाग धब्बों पर लगाते हैं तो इससे भी दाग धब्बे दूर होते हैं। आप इन सभी उपायों को अपनाकर बेदाग और निखरी त्वचा पा सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मारुति सुजुकी ने अपने सभी मॉडलों के वाहनों की कीमत करीब 1.1 फीसदी बढ़ाई

pahaadconnection

यूपी में होंगे 21 लाख करोड़ के एमओयू,13 हज़ार से अधिक कम्पनिया करेंगी हस्ताक्षर

pahaadconnection

राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी में प्रतिभाग करेंगे शिक्षा मंत्री डा0 रावत

pahaadconnection

Leave a Comment