Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsसोशल वायरल

पॉप स्टार रिहाना एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं

रिहाना
Advertisement

पॉप स्टार रिहाना एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बिन ब्याही रिहाना वह जल्द ही बॉयफ्रेंड ASAP Rocky के दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। सेकेंड प्रेग्नेसी की घोषणा के बाद सिंगर को पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया, जहां वह अपने स्टाइल से लोगों का अटेंशन खींचती नजर आईं।34 वर्षीय रिहाना को शुक्रवार रात सांता मोनिका में जियोर्जियो बाल्दी में डिनर पर स्पॉट किया गया, जहां वे अपनी अपीयरेंस से सबका ध्यान खींचती नजर आईं।

 

लुक की बात करें तो इस दौरान रिहाना ग्राफिक टी-शर्ट और ब्लैक स्टैंसिल डिज़ाइन वाली ग्रे जींस में नजर आईं, जिसे उन्होंने ब्राउन फरी कोट के साथ टीम अप किया है। न्यूड मेकअप, ग्लोसी लिपस्टिक और चेहरे पर ब्लैक शेड्स से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। ओवरऑल लुक में प्रेग्नेंट रिहाना का स्टाइल देखते ही बन रहा है। बता दें कि, रिहाना और रॉकी ने 2020 में एक दूसरे को डेट करना शुरु किया था। जिसके बाद 2022 में रिहाना ने बेटे को जन्म दिया। उस वक्त सिंगर ने कहा था कि, वो बेबी बंप में शादी नहीं करना चाहती। हालांकि, बेटे के जन्म के बाद रिहाना और रॉकी ने शादी का ऐलान किया था। लेकिन, अब शादी से पहले एक बार फिर रिहाना प्रेग्नेंट हो गई हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जोशीमठ आपदाः घरों को गिराने का काम शुरू

pahaadconnection

सैनिक हमारे राज्य की शान, सरकार प्रशासन को सैनिकों के बलिदान का एहसास

pahaadconnection

उत्तराखंड मे व्याप्त एलपीजी किल्लत को लेकर सीएम को ज्ञापन

pahaadconnection

Leave a Comment