Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध चलाया अभियान

Advertisement

पिथौरागढ़। एसपी श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ में पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाना था। सीओ  परवेज अली के पर्यवेक्षण में अभियान के दौरान, पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की। चौकी प्रभारी मदकोट बीसी मासीवाल द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक दीपक कुमार निवासी नई बस्ती मुनस्यारी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसी क्रम में थाना जाजरदेवल क्षेत्र में भूपेन्द्र सिंह निवासी सुजई द्वारा अपनी पत्नी से मारपीट, गाली गलौच कर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर उप निरीक्षक गिरीश चन्द्र ने धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया। जनपद पुलिस द्वारा 44 वाहनों का चालान किया गया। जिन वाहन चालकों ने नियमों का उल्लंघन किया है, उन्हें चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसा करने पर कठोर दंड का सामना करना पड़ेगा। जनपद पुलिस की आम जनता से अपील करता है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें। सड़कों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाना न केवल आपकी सुरक्षा के लिए, बल्कि अन्य यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

शहीद संजय ने देवभूमि का माथा गर्व से किया ऊंचा : भट्ट

pahaadconnection

विवाद में युवक की हत्या के मामले में हुई कार्यवाही

pahaadconnection

एसएसआर कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment