Pahaad Connection
Breaking Newsअन्यसोशल वायरल

प्राइवेट जेट में अनंत अंबानी ने मनाया कर्मचारी का जन्मदिन, बाद में हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हो रहा वायरल

अंबानी
Advertisement

भारत के बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपने कर्मचारियों के प्रति अच्छे और नम्र व्यवहार से सबका दिल जीत रहे हैं। बता दें कि अनंत ने हाल ही में एक निजी जेट में अपने कर्मचारी का जन्मदिन मनाया। अपने एक कर्मचारी का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए अनंत का एक वीडियो हाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी अपने प्राइवेट जेट में अपने एक कर्मचारी के जन्मदिन पर एक खास केक लेकर आए थे। कर्मचारी भी अपने बॉस के इस व्यवहार से भावुक हो गया।

सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी का वीडियो वायरल 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्मचारी ने केक काटने से पहले अनंत अंबानी के पैर छुए। बाद में अनंत ने भी अपने कर्मचारी को केक खिलाया और जश्न मनाया। पर्सनल लाइफ की बात करें तो अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। हाल ही में दोनों की सगाई हुई थी। जल्द ही दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Advertisement

हालांकि, उनकी शादी की तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन फैंस को दोनों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कल, अंबानी ने मुंबई के वर्ली में ईशा अंबानी और आनंद पिरामल के लिए एक भव्य स्वागत पार्टी का आयोजन किया गया था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने की वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

pahaadconnection

विद्यार्थियों को विज्ञान एवं मानविकी वर्ग के विभिन्न पाठ्यक्रमों से रूबरू कराया

pahaadconnection

अपने परिजनों की तलाश में आंखें: मलबे में दबे लोगों की तलाश

pahaadconnection

Leave a Comment