Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
स्वास्थ्य और फिटनेस

अगर आप भी गर्मियों में हेयर फॉल से बचना चाहते हैं तो ऐसे करें बालों की देखभाल

हेयर फॉल
Advertisement

समर सीजन में बालों से जुड़ी बहुत सी समस्याएं हो जाती है। समर सीजन में हेयर फॉल भी देखने को मिलता है। इसके पीछे बहुत से कारण होते हैं कभी-कभी चिंता और तनाव की वजह से हेयर फॉल होता है। इसके अलावा बालों में पसीने की वजह से खुजली की समस्या भी देखने को मिलती है। इस वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। समर सीजन में भी बालों को सही देखभाल की जरूरत होती है। अगर आप अपने बालों की ठीक तरीके से देखभाल नहीं करते तो वह बहुत ज्यादा डैमेज हो जाते हैं। आज हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं। इन्हें फॉलो करके आप अपने बालों को हेल्दी बना पाएंगे।

समर सीजन में बालों में बहुत ज्यादा पसीना पर खुजली हो जाती है। ऐसे में आपको हर 2 दिन के बाद बालों को धोना चाहिए। बालों को धोने के लिए आप माइल्ड शैंपू का उपयोग करें। साथ ही शैंपू में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर बालों को धोएं। बालों में खुजली की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल में नींबू लगा कर उससे बालों में मसाज करें। ऐसा करने से खुजली और डैंड्रफ की समस्या दूर होगी। हफ्ते में एक बार आप एलोवेरा का भी उपयोग करें। एलोवेरा जेल को बालों में अच्छे तरीके से अप्लाई करें। इसे आधे घंटे तक रहने दें। उसके बाद बालों को धो लें ऐसा करने से भी आपके बालों की स्कैल्प हेल्दी रहेगी। इन सभी नुस्खों को अपनाकर आप अपने बालों को हेल्दी और मजबूत बना पाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नाना पाटेकर लंबे समय के बाद एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे

pahaadconnection

क्या होता हे ये डी न ए। किन में से प्राप्त होता हे।

pahaadconnection

शरीर में खून बढ़ाने के साथ-साथ और भी कई समस्याओं में काम आता है अनार, जानिए फायदे

pahaadconnection

Leave a Comment