Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेशराजनीति

बेंगलुरू मैसूरू एक्सप्रेसवे कर्नाटक के विकास में योगदान देगा: प्रधानमंत्री

बेंगलुरू
Advertisement

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि बेंगलुरू मैसूरू एक्सप्रेसवे कर्नाटक के विकास में योगदान देगा। श्री मोदी केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के एक ट्वीट थ्रेड का जवाब दे रहे थे, जिसमें केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि बेंगलुरू मैसूरू एक्सप्रेसवे परियोजना का उद्देश्य श्रीरंगपटना, कूर्ग, ऊटी और केरल जैसे क्षेत्रों तक पहुंच को बेहतर करते हुए उनकी पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देना है।

केन्द्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि उपरोक्त परियोजना में राष्ट्रीय राजमार्ग-275 का एक हिस्सा शामिल है। इस परियोजना में चार रेल ओवरब्रिज, नौ महत्वपूर्ण पुल, 40 छोटे पुल और 89 अंडरपास एवं ओवरपास का विकास भी शामिल है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

Advertisement

“कनेक्टिविटी की एक महत्वपूर्ण परियोजना जो कर्नाटक के विकास में योगदान करेगी।”

Advertisement
Advertisement

Related posts

अतिक्रमण को लेकर कांग्रेस सरकार के जनविरोधी निर्णय के लिए उपवास करें हरीश : कैंथोला

pahaadconnection

न्यायाधीशगण को भगवान हनुमान की तरह ही सेवक की भाँति कार्य करना चाहिए

pahaadconnection

गोल्फ कार्ट से सुगम होगा पूर्व सैनिकों का आवागमन : सैनिक कल्याण मंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment