Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
देश-विदेशसोशल वायरल

अब नई कार की सवारी होगी महंगी, देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी ने गाडिय़ों के दाम बढ़ाने का किया ऐलान

ऑटोमोबाइल
Advertisement

नई दिल्ली 24 मार्च,। अप्रैल महीने से नई कार की सवारी आपके लिए महंगी होने जा रही है। पैसेंजर कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने अप्रैल 2023 से कारों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि महंगाई में बढ़ोतरी और रेग्युलेटरी नियमों का अनुपालन करने के चलते कंपनी के लिए लागत में बढ़ोतरी देखी जा रही है जिसके चलते कंपनी ने अप्रैल 2023 से गाडिय़ों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। कीमतों में बढ़ोतरी किस तारीख से होगी और कितनी होगी कंपनी ने इसका अभी खुलासा नहीं किया है।

बता दें कि 1 अप्रैल 2023 से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए नया एमिशन नॉर्म्स लागू होने जा रहा है। इसके तहत बीएस 6 स्टेज 2 के नियमों को पूरा नहीं करने वाली गाडिय़ों की सेल्स को बंद कर दिया जाएगा। नए नियमों के तहत ऐसे ऑटोमोबाइल कंपनियों के लगाने होंगे जो फ्यूल एफिशिएंट होगा और जिससे सीओ2 उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एएआई हवाई अड्डों के टर्मिनल बिल्डिंग आर्किटेक्चर पर पुस्तक का विमोचन

pahaadconnection

“उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, लोक संस्कृति और प्रतिभाओं से समृद्ध प्रदेश

pahaadconnection

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सिडकुल के दो अधिकारियों के निलंबन का आदेश जारी

pahaadconnection

Leave a Comment