Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची आवश्यक : जिलाधिकारी

Advertisement

रुद्रप्रयाग। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद रुद्रप्रयाग में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को तहसील सभागार रुद्रप्रयाग में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने प्रतिभाग करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया तथा निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन कार्य से जुड़े विशेषज्ञों एवं मास्टर ट्रेनरों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने, मतदाता विवरण में आवश्यक संशोधन करने तथा घर-घर सत्यापन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर विशेष बल दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता एवं मजबूती के लिए शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ करें तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रपत्रों के उपयोग, ऑनलाइन पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया, फील्ड सत्यापन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, मुख्य कृषि अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर लोकेंद्र बिष्ट, मास्टर ट्रेनर दीपक बुटोला सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अलकनंदा में गिरी थार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

pahaadconnection

सीएम ने राज्य आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

pahaadconnection

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने किया ट्रैकसूट एवं स्पोर्ट्स ड्रेस वितरित

pahaadconnection

Leave a Comment