Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

देहरादून/गोवा, 21 जून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने तीन दिवसीय गोवा दौरे के दौरान आज गोवा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर योग किया। इस अवसर पर काबीन मंत्री गणेश जोशी ने देश एवं प्रदेशवासियों को 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाए दी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि योग करने से बिना पैसे एवं दवा किए कई रोगों से निजात मिलती है और शरीर स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का विशेष आभार प्रकट किया।उन्होंने यूएनओ में योग को विश्व स्तर पर मनाने और इसे विश्व योग दिवस का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मंत्री ने कहा कि योग से मन के साथ ही शरीर स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने कहा कि योग से असाध्य रोग भी दूर होते है इसलिए सभी को योग करना चाहिए। कहा कि योग भारत में प्राचीन काल से किया जाता है। मंत्री ने स्वस्थ जीवन के लिए सभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की और दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर गोवा मंडी बोर्ड के अध्यक्ष प्रकाश विलीय, कौसंब के उपाध्यक्ष और हरियाणा मंडी के अध्यक्ष आदित्य चोटाला, कौसंब के उपाध्यक्ष और पंजाब मंडी के अध्यक्ष हरचंद सिंह बरसत, कौसंब के प्रबंध निदेशक डॉ जेएस यादव, उत्तराखंड मंडी से महाप्रबंधक निर्मला बिष्ट, विजय कुमार, देहरादून मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

भागवत कथा में बना राममय वातावरण

pahaadconnection

22 अगस्त को ईडी कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस पार्टी

pahaadconnection

कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 की तैयारियां पूर्ण

pahaadconnection

Leave a Comment