Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अनियंत्रित होकर नंदाकिनी नदी में गिरा वाहन, चालक की मौत

Advertisement

देहरादून। चमोली जनपद के नंदानगर विकास खंड में नंदानगर-सितेल मोटर मार्ग पर बीती रात को एक पिकअप वाहन नंदाकिनी नदी में जा गिरा, जिसमें सवार चालक की मौत हो गई है। थाना नंदानगर द्वारा सूचना दी गई कि सीतेल रोड पर पार्किंग के पास अनियंत्रित होकर एक पिकअप वाहन रोड से नीचे गिर गया। पिकअप रोड से डेढ़ सौ मीटर नीचे नंदाकिनी नदी में जा गिरा। जिसमें चालक पवन पुत्र जगतार सिंह निवासी पीरुमदारा नैनीताल उम्र 24 वर्ष घायल हो गया। चालक को सीएचसी नंदानगर लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उक्त चालक को मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पत्रकारिता एवं जनसंचार प्रयोगशाला का उद्घाघाटन

pahaadconnection

32 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान

pahaadconnection

वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया

pahaadconnection

Leave a Comment