Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेश

पौधारोपण मानव जीवन के लिए अनिवार्य : श्रीमती विनोद उनियाल

Advertisement

देहरादून, 01 अक्टूबर। वैदिक इंटरनेशनल प्रमोटर्स संस्था ने आज अमरीक भवन रेसकोर्स में कार्यक्रम का आयोजन किया, इस अवसर पर मानसून में पौधरोपण करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार में राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती विनोद उनियाल ने भाग लिया। राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल ने मानसून में जिन लोगों ने वृक्षारोपण किया ऐसे 100 हरित वीर व हरित वीरांगनाओ को सम्मानित किया।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल ने कहा की मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। उससे भविष्य में बचने के लिए आने वाले मानसून में कम से कम प्रत्येक नागरिक को एक-एक पौधा जरूर लगाने का प्रयास करना चाहिए। आज वैदिक इंटरनेशनल प्रमोटर्स संस्था ने मानसून में वृक्षारोपण करने वाले हरित वीर व हरित वीरांगनाओ को सम्मानित करके एक सराहनीय कार्य किया हैं, उनका यह कदम बेहद प्रशंसा के योग्य हैं। वैदिक इंटरनेशनल प्रमोटर्स संस्था का सामाजिक कार्य के प्रति समर्पण वास्तव में सराहनीय है। राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से इस मानसून में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण का आह्वान करते हुए कहा था कि हर परिवार को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि उसने कितने पेड़ लगाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशवासियों ने बड़ी सख्या में वृक्षारोपण किया। इस वर्ष देश में एक पेड़ माँ के नाम अभियान भी चलाया गया। राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल ने कहा की छोड़ो सारे जग के काम लगाओ एक पेड़ मां के नाम। इससे जरूरी नहीं कोई काम लगाओ एक पेड़ धरती मां के नाम। बचाना है अगर अपने प्राण, लगाओ एक पेड़ धरती मां के नाम। हर साल मानसून सत्र के दौरान यानी जुलाई से सितंबर तक बारिश के सीजन में पौधरोपण किया जाता है। श्रीमती विनोद उनियाल ने कहा की पौधारोपण मानव जीवन के लिए अनिवार्य हैं। हर माह में हमे एक पौधा जरूर लगाना चाहिये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तराखंड राज्य मंत्री विनोद उनियाल, देविंदर पाल सिंह मोंटी, डॉ महेश कुड़ियाल ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती विनोद उनियाल ने नवीन सदाना, संदीप गुप्ता, रोशन राणा, सीमा जोशी, डॉ मुशीर, ऋषभ जैन, खुशबीर सिंह, अनुष्का आदि को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मीनू गोयल, मोहिंदर कौर मारवाह एव मनु ने सयुक्त रूप से किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पहली बारिश : बेहाल हुई राजधानी, पानी-पानी हुआ दून

pahaadconnection

उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाएगा उत्तराखण्ड भाषा संस्थान

pahaadconnection

हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण बंद करने पर बवाल

pahaadconnection

Leave a Comment