Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडस्वास्थ्य और फिटनेस

निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन

Advertisement

देहरादून/ऋषिकेश। उत्तराखंड के समाज सेवा में अग्रणी अस्पताल, पैनेसिया हॉस्पिटल ऋषिकेश ने आज हाठ रोड, श्यामपुर में निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया। इस स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध सुविधाओं में निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाना, निशुल्क शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच,  विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा निशुल्क परामर्श एवं दवाई वितरण किया गया। पैनेसिया हॉस्पिटल ऋषिकेश की ओर से डॉ संजय चौधरी मस्तिष्क, रीड एवं नस रोग विशेषज्ञ,  डॉक्टर अनुभूति श्रीवास्तव स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ आशुतोष भट्ट, फिजीशियन डायबिटीज एवं छाती रोग विशेषज्ञ एवं एसके सिंह पेट एवं आत रोग विशेषज्ञ आदि डॉक्टरों ने लोगों को परामर्श दिया। इस निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में विशेष सहयोग के रूप में विजयपाल जेठूडी ग्राम प्रधान श्यामपुर, श्रीमती विजयलक्ष्मी पवार क्षेत्र पंचायत सदस्य भाग-1 श्यामपुर दिनेश पंवार, अनिल रतूड़ी ने अपना सहयोग देकर स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में भूमिका निभाई।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

खड़ा हो गया होटल-रेस्टोरेंट संचालन पर संकट

pahaadconnection

पंजाब नैशनल बैंक ने विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर किया “पेंशनर्स लाउंज” का शुभारंभ

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने लिया जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

pahaadconnection

Leave a Comment