Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Advertisement

बड़कोट। बडकोट पुलिस ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति को 56 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी के विरुद्ध थाना बडकोट पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत कार्यवाही करते हुये बडकोट पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुये आज प्रातः  एक नेपाली मूल के व्यक्ति धनराज शाही पुत्र काली शाही निवासी ग्राम धनगढी जिला महेन्द्र नगर नेपाल उम्र 35 वर्ष हाल निवास जानकीचट्टी थाना बडकोट को एक होटल से 56 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी, गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना बडकोट पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुलिस ने चलाया सघन वाहन चैकिंग अभियान

pahaadconnection

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने निकाली सामाजिक न्याय यात्रा

pahaadconnection

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया ओडिशा अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन

pahaadconnection

Leave a Comment