Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कभी भी हो सकती है दायित्वों की घोषणा

Advertisement

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार में दायित्वों की घोषणा कभी भी हो सकती है। प्रदेश सरकार में मंत्री बदलेंगे या विस्तार होगा के सवाल पर गौतम ने कहा कि जो जरूरी होगा वो करेंगे। मीडियाकर्मियों से बातचीत में दायित्व आवंटन में हो रही देरी से जुड़े प्रश्न उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक संगठनात्मक प्रक्रिया है। यहां परिवारवाद तो है नहीं कि एक परिवार ने आदेश दिया और काम हो गया। हम लोकतांत्रिक तरीके से चलते हैं। सभी का मार्गदर्शन और सलाह ली जाती है। मामला आखिरी चरण में है। कभी भी दायित्वों की घोषणा हो सकती है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा पर भी तंज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह अपने स्वाभिमान की यात्रा निकाल रही है या प्रदेश के स्वाभिमान की। आज उत्तराखंड के लोग आपदा से परेशान हैं। हम उनकी जान बचाने का काम कर रहे हैं और वे दिल्ली में कांग्रेस बचाने का काम कर रहे हैं। उत्तराखंड जान चुका है कि कौन कितने पानी में है। ये वो लोग हैं जो बैठकर सोचते रहते हैं कि एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस। गौतम ने कहा कि जो जनता के साथ दुख की घड़ी में खड़ा होता है, जनता उसके साथ होती है। मोदी-धामी लगातार जनता के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस पहले परिवारवाद से बाहर निकले। फिलहाल, उत्तराखंड में अभी कोई वैकेंसी हीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 वर्ष का कार्यकाल 4 जुलाई को पूरा हुआ है, जिसको लेकर आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस 2 वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा की जब भी देश के शीर्ष मुख्यमंत्रियों का वर्णन किया जाता है उसमें हमारे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शीर्ष स्थान दिया जाता है क्योंकि जिस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा जनहित के कार्यों को किया जा रहा है और जन समस्याओं के निदान के लिए वो हर वक्त मौजूद रहते हुए उन्होंने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा में झोंक रखा है इसलिए हम उनके इस 2 वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए बधाई देते है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्य में पॉलीहाउस के निर्माण में लाई जाए तेजी : सीएम

pahaadconnection

देहरादून। भारत में अध्यात्म की सुंदरता लुप्त हो रही है जिसे संजोने की जरूरत है, ये बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डा सुनील अंबेकर ने कही। डा अंबेकर देहरादून में विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप संबोधित कर रहे थे। डा. अंबेकर ने कहा कि भारत को जानने की जरूरत है जिसे आध्यात्म के जरिए ही जाना जा सकता है चिंता की बात ये है कि अध्यात्म की सुंदरता लुप्त हो रही है जिसे संजोने की संरक्षित करने की जरूरत है और इसके लिए अध्यात्म के लिए पुस्तके बड़ी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि विकसित देशों की अपनी जीवन पद्धति है लेकिन भारत की जीवन पद्धति ,भारत की जीवन शैली को अपनी संस्कृति परंपरागत तौर तरीके से रहने की है, यही हमारा व्यवहार है, उन्होंने कहा कि हमे आधुनिक होना चाहिए, अनुसंधान पर भी जाना चाहिए लेकिन नारो में बहना नही चाहिए। उन्होंने कहा कि हम तकनीक से आगे बढ़ते है, हम चांद पर भी पहुंचे है वो भी संघर्ष की यात्रा है,लेकिन हमने उतना ही संघर्ष श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए भी किया है, हमने अपनी संस्कृति अपने सनातन को नही छोड़ना है। डा अंबेकर ने कहा कि हिंदुत्व यात्रा का वर्णन हमारे ग्रंथों में है हम सभी को साथ लेकर चलते है, हमे सभ्यता हम संस्कृति की यात्रा हिंदुत्व में ही ढूंढते है, वही सही मार्ग, समानता का मार्ग है। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार समानता का व्यवहार है जो हमे जोड़ती चली जाती है। उन्होंने कहा कोई जादू नहीं था कि दुनियां ने योग को अपना लिया, योग शुद्धता का भाव लिए हुए था सब के लिए उपयोगी सबके लिए कल्याणकारी भी था ऐसे कई अनुसंधान ऐसे कई विषय है जो विश्व के कल्याणकारी होंगे और अब इसे विश्व स्वीकार कर रहा है। हमारे देश में हजारों लोगों ने राष्ट्र अराधना की है। उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोगो को भूलने की आदत है जिन्हे जगाना जरूरी है, जो कल तक ये भूल गए थे कि श्री राम कहां पैदा हुए, हुए भी कि नहीं? आज वही स्मृतियां वापिस आ रही है, कुछ लोग भारत 1947 के बाद के भारत को मानते है लेकिन भारत का इतिहास हजारों साल पुराना है। उन्होंने कहा नया भारत नई पीढ़ी का जरूर है लेकिन इस पीढ़ी को पुराने भारत के विषय में भी बताना जरूरी है। इस अवसर पर विश्व संवाद केंद्र की पत्रिका हिमालय हुंकार के दीपावली विशेषांक का भी विमोचन किया गया। साथ ही पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह पांगती की पुस्तक साक्षात आदि शक्ति : उग्रावतारा नंदा का भी विमोचन किया गई। श्री रावत ने नंदा देवी के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मेजर जनरल शम्मी सब्बरवाल ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र मित्तल ने सभी का आभार प्रकट किया। मंच पर विश्व संवाद केंद्र के निदेशक विजय, पूर्व आईएएस सुरेंद्र पांगती, रंजीत सिंह ज्याला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रांत मीडिया संवाद प्रमुख बलदेव पाराशर ने किया। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक डा शैलेंद्र, क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम, सह प्रचार प्रमुख संजय, पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय आदि गणमानय व्यक्ति उपस्थित रहे।

pahaadconnection

तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2024’’ सम्पन्न

pahaadconnection

Leave a Comment