Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

संवैधानिक हत्या का भ्रम फैलाने वालों के दागदार इतिहास को दर्शाता है आपातकाल : भट्ट

Advertisement

देहरादून 25 जून। भाजपा ने आज आपातकाल की त्रासदी को काला दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश भर में मनाया। इस मौके पर अपने संदेश में प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, लोकतंत्र की हत्या की कोशिशों और उसे विफल करने वाले आंदोलनकारियों की स्मृतियों को सदैव याद रखना जरूरी है। ताकि संविधान की हत्या करने का भ्रम फैलाने वालों को आईने में अपना दागदार इतिहास भी नजर आए। श्री भट्ट द्वारा जारी अपने संदेश में कहा गया कि हम विश्व का सबसे बड़ा और मजबूत लोकतंत्र का हिस्सा हैं। बावजूद इसके एक दौर आपातकाल का रहा जब तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और सवेंधानिक अधिकारों को कुचलने का पाप किया। हम मानते हैं कि देश की वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को भी इस दौरान हुए अत्याचार और इस कुकृत्य के खिलाफ संघर्ष करने वालों को याद किया जाए । साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा कि जिन लोगों के हाथ लोकतंत्र की हत्या से रंगे हों, वे लोकतंत्र बचाने का झूठा दावा करते फिर रहे हैं। संविधान खतरे में होने का भ्रम फैलाने वालों का असली चेहरा हर साल 25 जून को जनता के सामने आ जाता है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

नशा तस्करों पर दून पुलिस का कड़ा वार

pahaadconnection

सीएम ने किया नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ

pahaadconnection

शहीद राइफलमैन को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

pahaadconnection

Leave a Comment