Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

विश्वनाथ चौक से जिला अस्पताल गेट तक नो पार्किंग जोन घोषित

Advertisement

उत्तरकाशी। आपातकालीन वाहनों के सुचारु आवागमन के लिये विश्वनाथ चौक से जिला अस्पताल गेट तक नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया गया हैं।उत्तरकाशी मुख्यालय मे विश्वनाथ चौक से जिला चिकित्सालय गेट मार्ग पर लोगों द्वारा अनावश्यक रुप से वाहन को पार्क किया जाता है। जिससे वहां पर आने-जाने वाले आवश्यक सेवा, आपातकालीन वाहनों को विलम्ब होता है। आवश्यक सेवा, आपातकालीन वाहनों के सुचारु आवागमन के लिये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा उक्त मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। आज यातायात पुलिस द्वारा अस्पताल वाले मार्ग पर अनावश्यक रुप से खड़े वाहनों को टो कर कोतवाली उत्तरकाशी दाखिल किया गया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से उक्त मार्ग पर वाहनों को पार्क न करने की अपील करते हुये कहा की यदि आमजन किसी कार्य के लिये आस-पास के क्षेत्र में आते-जाते हैं, तो अपने चौपहिया वाहन को निर्धारित पार्किग स्थल रामलीला मैदान में ही पार्क करें।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राष्ट्रीय पीआर दिवस 2023 पर वृद्धि एप्प को ऊर्जा निवेश और सामुदायिक आवास में नवाचार के लिए किया गया सम्मानित

pahaadconnection

पुलिस लाईन में घटित घटनाक्रम की उच्च अधिकारी से जांच कराने की मांग

pahaadconnection

उत्तराखंड के सितारगंज में इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क को केंद्र की हरी झंडी

pahaadconnection

Leave a Comment