Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

नेताजी संघर्ष समिति ने किया मंगल पांडे को याद

Advertisement

देहरादून 20 जुलाई। आज नेताजी संघर्ष समिति के कार्यालय कंवली रोड पर आंदोलनकारी संयुक्त परिषद व नेताजी संघर्ष समिति द्वारा क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया। इस मौके पर आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार  ने कहा की मंगल पांडे वह क्रांतिकारी थे, जिन्होंने अंग्रेजों की नींद हराम कर दी थी। देश को आजाद कराने में मंगल पांडे ने अपनी भूमिका जिम्मेदारी पूर्ण निभाई थी। नेताजी संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डडियाल ने बताया की सन 1857 को बलिया उत्तर प्रदेश में मंगल पांडे का जन्म हुआ था, मगर अफसोस इस बात का है की आज की हमारी युवा पीढ़ी उन क्रांतिकारियों को भूल गई है, जिनके बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हम सदैव उनके ऋणी रहेगे। मंगल पांडे को याद करने वालों में आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार, नेताजी संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डडियाल, आरिफ वासी, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के अध्यक्ष नवनीत गुसाईं, प्रदीप कुकरेती, अरुण खरबंदा,  सुशील विरमानी, विपुल नौटियाल, राम सिंह प्रधान ,धर्मानंद भट्ट आदि उपस्थित थे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

वेडिंग पॉइंट में लगी भीषण आग, वाहन जलकर राख

pahaadconnection

देश के सबसे लंबे रूट लेह-दिल्ली पर दो जून से दौड़ेगी बस

pahaadconnection

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया जन्म दिवस

pahaadconnection

Leave a Comment