Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट योजना के तहत दिया छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण

Advertisement

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट (एसपीसी) योजना के तहत छात्र/ छात्राओं को दिया प्रशिक्षण। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा राज्य के सभी जनपदों में स्कूलों-कॉलेजों में छात्रों एवं पुलिस के बीच समन्वय स्थापित किये जाने, छात्रों में कानून को अपनाने, पालन करने, नागरिकता/ राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने एवं आन्तरिक सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट (एसपीसी) योजना के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में अपर उप निरीक्षक मोहन लाल कोहली द्वारा (स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट) योजना के तहत बीएलएस राजकीय बालिका इण्टर कालेज ऐंचोली में अध्ययनरत छात्राओं को अनुशासन बनाये रखने हेतु ड्रिल की आवश्यकता के बारे में बताया गया तथा आउटडोर क्लास लेकर उन्हें फिजिकल फिटनेस ट्रेनिंग दी गयी जिसमें अनुशासन, ड्रिल, पीटी तथा शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी शिखाए गये। इस दौरान सभी को महत्वपूर्ण नम्बरों जैसे- डॉयल- 112, महिला हेल्पलाइन नं0- 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी। इससे छात्र/ छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा वह पढ़ाई के साथ साथ असहाय व कमजोर लोगों की मदद भी कर सकेंगे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जर्मन नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास

pahaadconnection

उत्तराखंड को स्पेशल सहायता पैकेज

pahaadconnection

जनपद वेटलैण्ड चिन्हिकरण के सम्बन्ध में डीएम ने ली बैठक

pahaadconnection

Leave a Comment