Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

5.10 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Advertisement

ऋषिकेश। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने 5.10 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिये देहरादून पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तन्त्र को मजबूत कर युवाओं को नशे के भँवर में फंसाने वालों को सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा नेतृत्व करते हुए आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा मादक पदार्थों स्मैक,गांजा, चरस, नशीले कैप्सूल, इंजेक्शन तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रहीं हैं। मादक पदार्थों अवैध स्मैक/गांजा/चरस/ नशीले कैप्सूल/इंजेक्शन बिक्री वाले स्थान पर दबिश दी जा रहीं हैं। मादक पदार्थों स्मैक, गांजा, चरस, नशीले कैप्सूल, इंजेक्शन तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग की जा रहीं हैं।

Advertisement

अभियान के अनुपालन में मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान आज मनसा देवी फाटक के पास एक व्यक्ति को रोककर चेक किया गया तो उसके पास से कुल 5.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछ ताछ मे पकड़े गये अभियुक्त ने अपना नाम कुलदीप पुत्र सावधान सिंह निवासी गली नंबर 32 गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून बताया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक जगत सिंह चौकी प्रभारी श्यामपुर, हेड कांस्टेबल अमित राणा, पुलिस कॉन्स्टेबल शशीकांत व पुलिस कांस्टेबल मनमोद शामिल थे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रकृति का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व : राज्यपाल

pahaadconnection

राजभवन में लेखक बीपीएस वालिया ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला में गणतंत्र दिवस-2023 परेड के कलाकारों को अग्रिम शुभकामनाएं दी।

pahaadconnection

Leave a Comment