Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

रामपुर में भरभराकर ढह गया होटल

Advertisement

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत रामपुर नामक स्थान पर न्यू केदार के नाम से एक होटल काफी समय से जर्जर स्थिति में था, उक्त होटल आज प्रातःकाल करीब साढ़े आठ बजे के आसपास भरभराकर ढह गया। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने बताया की सुरक्षा की दृष्टि से उक्त होटल को काफी समय पहले ही खाली करवा दिया गया था। होटल के गिरने से इसका मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया था, जिसे सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के सहयोग से हटवा दिया गया था। होटल के ढहने की सूचना पर कोतवाली सोनप्रयाग का पुलिस बल प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंच गया था। होटल के गिरने के दौरान किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई है, वर्तमान समय मे यहॉं पर यातायात सुचारु रूप से चल रहा है।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पांच बेटों की शहादत से पूरे प्रदेश में शोक की लहर

pahaadconnection

विकास और विरासत का बद्रीनाथ विधानसभा सबसे उत्तम उदाहरण : अजय टम्टा

pahaadconnection

मध्य कमान अलंकरण समारोह आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment