Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पांच बेटों की शहादत से पूरे प्रदेश में शोक की लहर

Advertisement

देहरादून, 09 जुलाई। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार को घात लगाकर आतंकियों द्वारा सेना के वाहन पर ग्रेनेड से हमला करने की घटना की घोर निंदा की है। हमले में जेसीओ सहित सेना के पांच जवान शहीद हो गए जबकि पांच घायल हो गए। आतंकियों ने दो दिन के भीतर सेना पर यह दूसरा हमला किया है। कठुआ हमले में उत्तराखंड से शहीद होने वालों में सूबेदार आनंद सिंह, हवलदार कमल सिंह, राइफलमैन अनुज नेगी, राइफलमैन आदर्श नेगी, नायक विनोद सिंह शामिल हैं। एक साथ पांच बेटों की शहादत से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। वहीं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने पांचों जांबाजों की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकवादी हमले में पांच सैनिकों के शहीद होने और कुछ के घायल होने की दुखद खबर मिली। वे देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के जज्बे और बहादुरी को सलाम करती हैं और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हैं। उन्होंने घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Advertisement
Advertisement

Related posts

हेमकुंड साहिब आए पाकिस्तानी यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार

pahaadconnection

राष्ट्रपति ने किया 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ

pahaadconnection

राज्य स्तरीय मार्गदर्शक समिति की बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment