Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

डीएम ने किया कार्यक्रम स्थल गुच्चु पानी का स्थलीय निरीक्षण

Advertisement

देहरादून, 10 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत्  ‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान के अन्तर्गत जनपद में 13 अगस्त को प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल गुच्चु पानी का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम पर सभी व्यवस्थाएं वर्षा को मध्यनजर रखते हुए की जाएं जिसके लिए वाटरपू्रफ टैन्ट आदि व्यवस्थाएं के साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले माननीयों, जनप्रतिनिधियों, आमजनमानस के बैठने की व्यवस्था आदि यथाशीघ्र कर ली जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर शिलाफलकम की स्थापना ,पंचप्रण शपथ एवं सेल्फी प्वांईट, ध्वज स्थल,  वसुधा वन्दन कार्यक्रम अमृत वाटिका, वीरों का वन्दन कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम में सेवानिवृत्त रक्षाकर्मियो, राज्य एवं केन्द्रीय सुरक्षा बलों, राज्य पुलिस कर्मियों एवं ड्यूटी के समय शहीद हुए बहादुरों के परिवार को भी सम्मानित करने आदि समुचित कार्यक्रम को सभी विभाग जिम्मेदारी से दायित्वों निर्वहन करते हुए  सुव्यवस्थित रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नोटियाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

NHAI वित्तीय वर्ष 2024-25 तक लगभग 10,000 किलोमीटर डिजिटल राजमार्ग का निर्माण करेगा

pahaadconnection

हर मौसम में तांबे के बर्तन का पानी होता है फायदेमंद।

pahaadconnection

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा विश्व का पहला नैनो डीएपी (तरल) उर्वरक राष्ट्र को समर्पित

pahaadconnection

Leave a Comment