Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सीएम ने किया भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का भावपूर्ण स्मरण

Advertisement

देहरादून 10 सितम्बर।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। सीएम ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न स्व. पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे। उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महती भूमिका रही। उनका संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मौसम विभाग ने जारी किया एक सप्ताह का पूर्वानुमान

pahaadconnection

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला में गणतंत्र दिवस-2023 परेड के कलाकारों को अग्रिम शुभकामनाएं दी।

pahaadconnection

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने के कारण अवरुद्ध

pahaadconnection

Leave a Comment