Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया डायमंड्स शोरूम का उद्घाटन

Advertisement

देहरादून, 23 सितंबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून राजपुर रोड़ में उत्तराखंड के प्रथम मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के स्टोर का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शोरूम के चेयरमैन एमपी अहमद को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

देश की एक सबसे बड़ी गोल्ड एवं डायमंड रिटेल चैन, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स उत्तराखंड का यह प्रथम स्टोर है। यह उत्तर क्षेत्र में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड का 24 वां स्टोर है। 8975 वर्ग फीट में फैला हुआ देहरादून का शोरूम गोल्ड, डायमंड, कीमती जेमस्टोन और प्लैटिनम में वैवाहिक, परंपरागत, कंटेंपरेरी और हल्के वजन की ज्वेलरी का बड़ा कलेक्शन ऑफर करता है। यह माय डायमंड ज्वेलरी, एरा अनकट डायमंड ज्वेलरी, डिवाइन इंडियन हेरिटेज ज्वेलरी, एथेनिक हैंड करप्टेड एंटीक ज्वेलरी कलेक्शन और प्रेशिया प्रेशियस जेमस्टोन ज्वैलरी के साथ जोल लाइफ स्टाइल ज्वेलरी, विराज पोल्की ज्वैलरी आदि जैसे कलेक्शनों सहित अपने लोकप्रिय उप -ब्रांड की ज्वेलरी भी प्रदर्शित करता है। अतुल्यनीय किस्मों के अतिरिक्त शोरूम अपने ग्राहकों को विश्व स्तरीय शॉपिंग अनुभव भी ऑफर करता है।

Advertisement

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ” वन इंडिया वन गोल्ड रेट ” ऑफर करती है, जो देश भर में सोने की एक समान दर सुनिश्चित करती है. इसके साथ ही कंपनी “ फेयर प्राइस प्रॉमिसेस ” भी ऑफर करती 66 है, जो ज्वेलरी के लिए फेयर और रीजनेबल मेकिंग चार्ज पर फोकस करती है और ग्राहकों को उनकी मनी का बेस्ट वैल्यू प्रदान करती है।अपने ग्राहकों की सेवा करने की और प्रतिबद्धता में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने “मालाबार प्रॉमिसेस” पेश किया है जो 10 आश्वासन का सेट है जिसमें स्टोन का वजन दर्शाते हुए पारदर्शक मूल्य, शुद्ध वजन, ज्वेलरी पर स्टोन चार्ज, खरीदी गई ज्वेलरी पर लाइफटाइम मेंटेनेंस और बेचते समय पुरानी गोल्ड ज्वेलरी की 100% वैल्यू, 100% एचयूआईडी अनुपालक गोल्ड, सख्त 28 बिंदु के क्वालिटी चेक के अधीन आईजीआई और जीआईए प्रमाणित डायमंड, बायबैक गारंटी, जिम्मेदार रिसोर्सिंग पद्धति और उचित श्रम प्रथा का अनुपालन करने का समावेश है। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा,चेयरमैन एमपी अहमद, स्टेट हैड अक्षय, मैनेजर संजीव आदि उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

एसएसपी ने किया हर की पेड़ी मोबाइल चौकी का उद्घाटन

pahaadconnection

अश्लील वीडियो कांड में मुकदमा दर्ज

pahaadconnection

23 साल की उम्र में गायिका को मिला पद्मश्री पुरस्कार

pahaadconnection

Leave a Comment