Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कांग्रेस राज्य के विकास की उम्मीद से भाजपा को केशदान करे तो स्वीकार : भट्ट

Advertisement

देहरादून, 25 सितम्बर। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अगर कांग्रेस राज्य के विकास की अपेक्षा के साथ भाजपा को केशदान कर रही है तो हम इसे सहज स्वीकार करते है। पार्टी मुख्यालय मे पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का स्वरचित वैदिक ज्ञान के आधार पर महिला कांग्रेस की बहिनों के बाल मुंडवाने पर सफ़ाई देना कांग्रेस द्वारा किए गये  पाप को धोने का कुप्रयास  है। भट्ट ने कहा कि ” यत्र नार्यस्तू पूज्यंते रमते तत्र देवता” मे नारी सम्मान का भाव है, लेकिन चौराहे पर बहिनों को केश कटवाने के लिए प्रेरित करने पर वे इस श्लोक के किस संदेश का उदाहरण दे रहें हैं। यह नारी शक्ति का अपमान है। उन्होंने कहा कि कौरवों की सेना के बीच में घोर अपमान होने के बाद भी द्रोपदी ने केश नही कटवाए, बल्कि उसके शरीर और बालों को छूने वाले कि मृत्यु होने के बाद ही श्रृंगार का संकल्प लिया और बाल नही कटवाए थे।

कांग्रेस ने मुंडन के लिए एक कार्यक्रम की बात की है। पितृ पक्ष पर मुंडन संस्कार होता है और अपने परिवार के उज्जवल भविष्य के लिए भगवान को केश दान किए जाते हैं । भाजपा के प्रति निष्ठा, विश्वास रखकर भाजपा को केशदान वह राज्य में विकास की अपेक्षा से कर रहे हैं तो यह पार्टी को  स्वीकार है।

Advertisement

भट्ट ने पार्टी की दिवंगत नेत्री सुषमा स्वराज के संन्यास पर पूर्व अध्यक्ष की टिप्पणी पर कहा कि सोनिया को पीएम बनने पर उन्होंने गेरुआ वस्त्र धारण करने और सन्यास लेने की घोषणा की थी तो केश कटवाने वाली बहने क्या गेरुआ धारण और सन्यास लेगी?

वीआईपी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हे लगता है कि कांग्रेस उस वीआईपी के नाम से वाक़िफ़ है और उसे रोककर वह अंकिता का अपमान कर रही है। कांग्रेस को उस नाम को सार्वजनिक करना चाहिए। अदालत मे मामला है और उसे बताना चाहिए। नही तो कांग्रेस को वीआईपी की रट को छोड़ देना चाहिए।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

664 पदों पर शीघ्र होगी सीएचओ की भर्ती: डॉ धन सिंह रावत

pahaadconnection

भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मेरी माटी मेरा देश का शुभारम्भ

pahaadconnection

19 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज

pahaadconnection

Leave a Comment