Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मंत्री गणेश जोशी ने दी पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Advertisement

मसूरी, 02 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, मसूरी में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी मूर्ति और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने छात्र छात्राओं और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा गांधीजी को “राष्ट्रपिता” के रूप में सम्मानित किया जाता है, क्योंकि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को अद्वितीय तरीके से नेतृत्व किया और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक अद्वितीय अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से लिया। उन्होंने कहा महात्मा गांधी के दिए गए संदेशों में आहिंसा, सद्ग्रंथ, सर्वोदय और सर्वधम् समानता के मूल्यों का महत्वपूर्ण स्थान है।

Advertisement

महत्मा गांधी का आदर्श और उनके कार्यों ने भारत को स्वतंत्रता प्राप्त कराने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विश्वभर में उन्हें महान नेता के रूप में मान्य दिलाई। उन्होंने कहा महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने का एक अच्छा तरीका है। हम उनके दिए गए मूल्यों को अपन जीवन में अपनाएं और उनके संदेशों आगे बढ़ाने का प्रयास करें। मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा जय जवान-जय किसान का नारा देने वाले नारे के द्वारा भारत के दो सबसे बड़े स्तंभ किसान और जवान दोनों को सशक्त किया। उन्होंने कहा लालबहादुर शास्त्री का हरित क्रांति और औद्योगिकीकरण में दिखाया गया मार्ग सदैव देश वासियों को स्मरणीय रहेगा। मंत्री ने कहा उनके आदर्श एवं विचार देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने सभी को दोनो महापुरोषो के बताए गए मार्गो पर चलने का आव्हान किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज प्रांगण में महत्मा गांधी की नई स्थापित प्रतिमा का निर्माण भी किए जाएगा।

इस अवसर पर गांधी सोसायटी अध्यक्ष शैलेंद्र कर्नवाल, मदन मोहन शर्मा, प्रो. गणेश शैली, अशोक अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, आभा शैली, राकेश अग्रवाल, ओपी उनियाल, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, आलोक मल्होत्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

बरसात से पहले एक्शन मोड में मेयर,

pahaadconnection

उत्तराखंड में पकड़े गए दो शातिर साइबर ठग, 33 करोड़ रूपये लगा दिए ठिकाने

pahaadconnection

विधायक ने किया पार्क का निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment