Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

ड्रग फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत किया नशा मुक्ति केन्द्रों का निरीक्षण

Advertisement

देहरादून। ड्रग फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स देहरादून की टीम द्वारा नशा मुक्ति केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह का कहना हैं की एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है, साथ ही नशे के आदि व्यक्तियों से बातचीत कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए समाज के मुख्य धारा में जोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं.

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स देहरादून की टीम द्वारा कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित दो नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल व्यक्तियों की कॉउंसलिंग करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावो के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान नशा मुक्ति केन्द्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था सही न पाये जाने व अभिलेखों का रख रखाव संतोषजनक न पाये जाने पर पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्यवाही करते हुए केन्द्र संचालक को इसमें सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

Advertisement

पुलिस टीम मे उप निरीक्षक विनोद सिंह राणा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, उप निरीक्षक प्रेरणा चौधरी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, मुख्य आरक्षी गौरव चौधरी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, आरक्षी मोहित राठी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व स्थानीय पुलिस टीम शामिल थी।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम

pahaadconnection

30 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक आयोजित

pahaadconnection

जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न, एससी, एसटी प्रकरणों की हुई समीक्षा

pahaadconnection

Leave a Comment