Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किये नीलकण्ठ पर्वत के दर्शन

Advertisement

चमोली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री बद्रीनाथ धाम में नीलकण्ठ पर्वत के दर्शन किए। इस अवसर पर चमोली पुलिस के जवानों ने सलामी देकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा आज सुबह बद्रीनाथ धाम में रात्रि प्रवास के पश्चात श्री केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण बैकुण्ठ धाम की सौन्दर्य एवं मनमोहक प्राकृतिक सुन्दरता की प्रशंसा करते हुए नीलकण्ठ पर्वत के दर्शन किये।

Advertisement

तत्पश्चात आर्मी हैलीपैड पर देश के प्रथम गांव माणा के स्थानीय निवासियों द्वारा पारम्परिक परिधानों में उनका तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया गया। जिसके पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा आईटीबीपी, सेना, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों के साथ फोटो खिचवायीं तदोउपरान्त मुख्यमंत्री द्वारा आर्मी हेलीपैड माणा में सैरिमोनियल ड्रेस में सजे चमोली पुलिस के जवानों की सलामी गार्द का मान प्रणाम ग्रहण किया गया।

नैसर्गिक सुन्दरता से परिपूर्ण देश के प्रथम गांव माणा के स्थानीय निवासियों द्वारा जिस प्रकार इस आधुनिकता के युग में अपनी पैराणिक संस्कृति, वेशभूषा एवं रीति-रिवाजों को संजो कर रखा गया है वह अविस्मरणीय एवं सराहनीय है। मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया की प्राकृतिक सुंदरता और पौराणिक महत्व के लिए प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ के दर्शन कर मन प्रसन्न और जीवन धन्य हो गया है। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव, पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी एवं पुलिस उपाधीक्षक सुश्री नताशा सिंह सहित जनपद के आला अधिकारी मौजूद रहें।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर दी भावभीनी विदाई

pahaadconnection

हरियाली तीज पर जूनियर रेडक्रॉस का हरित अभियान

pahaadconnection

बोल्डर की चपेट में आया यूटिलिटी वाहन, तीन की मौत

pahaadconnection

Leave a Comment