Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी

Advertisement

देहरादून 8 मार्च। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें राहुल गांधी से लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम शामिल है। जहां राहुल को एक बार फिर वायनाड से उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं बघेल राजनांदगांव से पार्टी के प्रत्याशी होंगे। इसके अलावा कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रह चुके ताम्रध्वज साहू को भी पार्टी ने महासमुंद से मौका दिया है। पार्टी के 39 बड़े नामों में से 15 प्रत्याशी सामान्य वर्ग से हैं। वहीं, एससी एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के 24 नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलेगा माकूल वातावरण : प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल

pahaadconnection

गुलदार प्रभावित इलाकों में एसएसपी ने जारी किये वाहनों से नियमित गस्त के निर्देश

pahaadconnection

महाराज ने दी प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनायें

pahaadconnection

Leave a Comment