Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

अवैध पशु मांस के साथ चार गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून। एसएसपी देहरादून की स्पेशल टीम ने पशु कटान में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुये अपराध में लिप्त 04 अभियुक्तो को अवैध पशु मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने 06 जीवित पशुओ को भी मौके से बरामद किया हैं, जिन्हे सरकारी कांजी हाउस भिजवाया गया। एसएसपी देहरादून अजय सिंह का कहना हैं की अवैध पशु कटान, पशु क्रूरता, गौकशी जैसे अपराध को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दून पुलिस द्वारा अभियान चलाकर ऐसे सभी अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी, जो अवैध रूप से पशु कटान, गौकशी व अवैध तरीके से उक्त अपराधो के मालो की बिक्री के में लिप्त है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह को गोपनीय रुप से देहरादून में कुछ स्थानो पर अवैध रुप से पशु मांस बेचे जाने की सूचना प्राप्त हुयी। जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल एक स्पेशल टीम का गठन कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशो के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मुस्लिम कालोनी में एक दुकान में छापे मारी की कार्यवाही करते हुये 200 किलो कटे हुये पशु मांस व 06 जीवित पशुओं को बरामद किया गया। मौके से अवैध पशु कटान में लगें चार व्यक्तियों अब्दुला पुत्र सुलेमान निवासी नई बस्ती पठापुरा थाना नजीवाबाद जिला बिजनौर उप्र उम्र 19 वर्ष, बिलाल कुरैशी पुत्र महेबुब निवासी ग्राम भागुवाला थाना मैडावली जिला बिजनौर उप्र उम्र 21 वर्ष, अजीम पुत्र मौ. नौशाद निवासी गली नम्बर 20 पीरवाली गली थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर उप्र उम्र 19 वर्ष व अली कुरैशी पुत्र कलीम कुरैशी निवासी डोली खाला थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर उप्र उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से माँस काटने हेतु प्रयुक्त औजार बरामद किये गये। गिरफ्तार चारों अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया कि उक्त माल आवेश कुरैशी पुत्र नामलूम निवासी डोली खास कुरैशी मौहल्ला जिला सहारनपुर उप्र तथा सुल्तान पुत्र अब्दुल सलाम  निवासी नई बस्ती पठानपुरा निकट शैफी स्कूल नजीवाबाद बिजनौर उप्र नाम के व्यक्ति का है तथा उनके कहने पर ही उन चारो के द्वारा पिछले एक हफ्ते से यहाँ पर अवैध पशु कटान का कार्य किया जा रहा है। आवेश तथा सुल्तान द्वारा अपने पास पशु कटान का लाईसेन्स होना बताया गया था तथा अनीस उर्फ बिल्लू निवासी मुस्लिम काँलोनी देहरादून के द्वारा उक्त कार्य हेतु अपनी दुकान उन्हे दी गयी थी। पकडे गये चारों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 429 भादवि, धारा 11 पशुक्रूरता अधिनियम तथा धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मौके से बरामद 06 जीवित पशुओ को सरकारी कांजी हाउस भिजवाया गया तथा बरामद कटे हुये मांस में से परीक्षण हेतु नमूना मांस लेकर शेष मांस को विधि अनुसार नष्टीकरण की कार्यवाही की गयी।

Advertisement

पुलिस के अनुसार वांछित अभियुक्तों मे आवेश कुरैशी पुत्र नामलूम निवासी डोली खास कुरैशी मौहल्ला जिला सहारनपुर उप्र, सुल्तान पुत्र अब्दुल सलाम निवासी नई बस्ती पठानपुरा निकट शैफी स्कूल नजीवाबाद बिजनौर उप्र व अनीस उर्फ बिल्लू पुत्र हनीफ निवासी मुस्लिम काँलोनी कोतवाली नगर देहरादून शामिल हैं। उन्हे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस ने आरोपियों के पास से 200 किलो ग्राम कटा हुआ मांस, 06 जीवित पशु, 02 अदद अवैध चाकू, 02 अदद अवैध चापड, 01 अदद पिकअप वाहन सख्या यूपी 13 एटी 6941 बरामद किया।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेश चन्द गुसांई कोतवाली नगर देहरादून, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप रावत कोतवाली नगर देहरादून, उप निरीक्षक प्रवीण पुण्डीर कोतवाली नगर देहरादून, उप निरीक्षक मोहन सिंह नेगी, कांस्टेबल जाति राम, कांस्टेबल मोहन राम व एसओजी टीम मे प्रभारी निरीक्षक नन्द किशोर भट्ट एसओजी देहरादून, उप निरीक्षक हर्ष अरोडा, हेड कांस्टेबल किरन, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र, कांस्टेबल ललित, कांस्टेबल पंकज, कांस्टेबल देवेन्द्र, कांस्टेबल आशीष शर्मा, कांस्टेबल अमित शामिल थे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित

pahaadconnection

अचानक बजरंग सेतु पहुंचे सतपाल महाराज

pahaadconnection

सदस्यता कार्यक्रम 10 फरवरी तक चलाने का निर्णय

pahaadconnection

Leave a Comment