Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मंत्री गणेश जोशी ने लिया शक्ति स्वरूपा कन्याओं का आशिर्वाद

Advertisement

देहरादून, 17 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज भाजपा महानगर देहरादून द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर  पर मसूरी विधानसभा की सेवा बस्तियों की बालिकाओं का ‘सामूहिक कन्या पूजन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में सैकडौं की संख्या में पहुंची कन्याओं का चरण धोकर, तिलक मोली बांधकर चुनरी औढ़ाकर भोजन कराकर भेंट और उपहार देकर सामूहिक पुजन कर शक्ति स्वरूपा कन्याओं का आशिर्वाद प्राप्त किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नवरात्र का अनुष्ठान आध्यात्मिक शक्ति के साथ-साथ सामाजिक एकता के माध्यम से राष्टीय एकता का मजबूत करने का अवसर होता है। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पर्व नारी शक्ति के सम्मान का भी प्रतीक है। इस अवसर पर मंत्री ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति ज्योति प्रसाद गैरोला, अध्यक्ष राज्य सलाहकार संविदा बोर्ड कैलाश पंत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ महापर्व छठ

pahaadconnection

राजकुमार तिवारी ने दी भू कानून को मंजूरी दिए जाने पर बधाई

pahaadconnection

वापस लौट गई प्रर्वतन निदेशालय की टीम

pahaadconnection

Leave a Comment