Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया जन्म दिवस

Advertisement

देहरादून। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी का 51वा जन्म दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर और श्री धोलेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई।

ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल के 51 बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई, स्कूल में बच्चो और शिक्षकों केलिए पीने के स्वच्छ जल के लिए नई आरोह मशीन लगाई गई साथ ही पुरानी मशीन को भी ठीक किया गया पर्यावरण सरंक्षण के लिए कैंट बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे पालीथीन बैंक में प्लास्टिक जमा करने का बच्चो से संकल्प कराया गया, साथ ही स्कूल लाइब्रेरी में बच्चों के लिए उपयोगी पुस्तकों के दान का संकल्प भी लिया गया, दून योग पीठ देहरादून की हाथीबड़कला और गढ़ी कैंट शाखा में जन जन को योग से जोड़ने और देवभूमि उत्तराखंड को वेलनेस का एक बड़ा हब बनाने का संकल्प लिया गया, इस अवसर पर ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल के प्रधानाचार्य वसंत उपाध्याय शिक्षक शिक्षिकाओं, दून योगपीठ के योग टीचरों का विशेष सहयोग रहा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

रेलवे हमारी अर्थव्यवस्था और पहचान का हिस्सा है: राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

pahaadconnection

मोनिका सेठी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम

pahaadconnection

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमला, सियासत गरमाई

pahaadconnection

Leave a Comment