Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया श्रद्धालुओं के प्रति गहरा शोक प्रकट

Advertisement

देहरादून 29 जनवरी। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात भगदड़ मचने से हुए हादसे में मारे गये श्रद्धालुओं के प्रति गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने इस हादसे के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की बदइंतजामी के कारण इतना बडा हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस दुखःद घटना के लिए सरकारी कुप्रबंधन, बदइंतजामी और आम श्रद्धालुओं की जगह विशिष्ठ व्यक्तियों के मूवमेंट पर प्रशासन का विशेष ध्यान होना ज़िम्मेदार है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में पूर्व में हुए हादसों से भी सरकार ने सबक नहीं लिया और धर्म के नाम पर केवल अपना प्रचार-प्रसार किया। उन्होने यह भी कहा कि जब सरकार को पहले से पता था कि महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं तो आवागमन के लिए उसी प्रकार के इंतजामात होने चाहिए थे तथा श्रद्धालुओं की भीड को देखते हुए प्रशासन को प्रबन्ध करना चाहिए था परन्तु प्रदेश सरकार एवं प्रशासन सुरक्षा के प्रबन्ध करने में पूरी तरह नाकाम रहा जिसके चलते अनेक लोगों को असमय कालकल्वित होना पड़ा जो अत्यंत दुःखद है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नागरासू पहुँची सरकार : प्रभारी मंत्री की अगुआई में लगा बहुउद्देशीय शिविर

pahaadconnection

मंत्री परषोत्तम रूपाला ने जारी किए बुनियादी पशुपालन आंकड़े 2023

pahaadconnection

पहाड़ से टकराकर पलट गई कार

pahaadconnection

Leave a Comment