Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

तीन दिवसीय दौरे के अंतर्गत उत्तराखंड आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Advertisement

देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतर्गत दिल्ली से विशेष चार्टर विमान द्वारा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कुछ देर रुकने के बाद वह हेलिकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हुये। राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतर्गत उत्तराखंड आए हैं। उनकी सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट पर पुलिस और संबंधित एजेंसियों के जवान तैनात रहे।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज उत्तराखंड पहुंचे। दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह हेलिकॉप्टर से केदारनाथ रवाना हुये। जहां वह तीन दिन रहेंगे। यह उनकी नितांत निजी व आध्यात्मिक यात्रा मानी जा रही है। राहुल गांधी वर्ष 2013 की आपदा के बाद भी केदारनाथ धाम आ चुके हैं। उस दौरान उन्होंने गौरीकुंड से केदारनाथ की 16 किमी पैदल यात्रा की थी। राहुल गांधी केदारनाथ प्रवास के दौरान ध्यान कुटिया में भी रुक सकते हैं। केदारपुरी में मंदिर से करीब डेढ़ किमी दूर मंदाकनी नदी के दूसरी तरफ बनी ध्यान कुटिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रात गुजार चुके हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी अधिकारिक जानकारी नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने राहुल गांधी की यात्रा के संबंध में एक्स पर सूचना साझा की।यह उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि राहुल को उनकी नितांत निजी यात्रा को एकांत में पूरी करने दें।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जनसमस्याओं को लेकर जनता ने लगाई पूर्व कैबिनेट मंत्री से गुहार

pahaadconnection

सीएम ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

pahaadconnection

दून सैनिक संस्थान में ईसीएचएस पर सेमिनार आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment