Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया आयुष बिष्ट को सम्मानित

Advertisement

देहरादून 14 नवम्बर, बाल दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय विद्यालय अपर कैम्प में नौवीं के छात्र आयुष बिष्ट द्वारा फुटबाल में राष्टीय स्तर पर फाइनल में गोल्ड मेडल प्राप्त होने पर सम्मानित किया। विदित हो कि 08 नवम्बर से 11 नम्वबर तक रांची में आयोजित फुटबाल खेल के दौरान आयुष बिष्ट ने 8 गोल मारे थे और टीम को जीत के बाद उन्हें गोल्ड मेडल दिया गया था। आयुष के पिता पंकज बिष्ट भारतीय सेना के 15 गढ़वाल राईफल्स में नायब सुबेदार के पद पर तैनात हैं। इस अवसर पर बीजेपी मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, आरएस परिहार, सुरेन्द्र राणा, पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, डा. बबीता सहौत्रा, मंजीत रावत, मोहन बहुगुणा, कुलदीप रावत, राकेश रावत, लारा रावत, पंकज बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

शिक्षकों की पदोन्नति विवाद के निस्तारण को चार सदस्यीय समिति गठित

pahaadconnection

चंद वंश की “ईष्ट देवी” माँ नंदा देवीको समर्पित “नंदा देवी मंदिर” अल्मोड़ा

pahaadconnection

सडक सुरक्षा माह के दौरान युवाओं पर रहेगा विशेष फोकस : एसएसपी

pahaadconnection

Leave a Comment