Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख सेवक जत्थे ने निकाली प्रभात फेरी

Advertisement

देहरादून। श्री गुरु नानक देव महाराज का पावन प्रकाश पर्व 27 नवम्बर को पूरे संसार में श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है, जिसके संबंध में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के तत्ववाधान सिख सेवक जत्थे ने प्रभात फेरियां निकालनी आरम्भ कर दीं हैँ, जो कि 26 नवंबर तक संगत को जाग्रत करने के लिये निकाली जाएंगी l आज प्रात: 5.0 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार में संगत एकत्रित हुई और अरदास के पश्चात संगत लाइनवध तरीके से शब्द “कल तारण गुरु नानक आया ” का गायन करते हुए होटल विक्टटोरिया में स. तरणजीत सिंह चावला के यहाँ शब्द ” सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानन होया “का गायन किया, सर्वत्र के भले की अरदास एवं प्रशाद वितरित किया गया। वापसी में शब्द गायन करते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पहुंचे। प्रभात फेरी में निशान साहिब की सेवा रोहित सिंह ने की। प्रभात फेरी में मुख्यरूप से जत्थे के उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा, स. मनजीत सिंह एवं स. सुरजीत सिंह कोहली, संरक्षक गुरप्रीत सिंह जोली, सेक्रेटरी अरविन्दर सिंह, जत्थेदार सोहन सिंह, अरविन्द सिंह, सुरेंदर सिंह, गुरदियाल सिंहआदि एवं स्त्री सतसंग की बीबियां शामिल थी।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

भारतीय जनता पार्टी का मेनिफेस्टों जुमला पत्र : डॉ. चयनिका उनियाल

pahaadconnection

एशियाई खेलों में भारत की अभूतपूर्व सफलता : नेहा जोशी

pahaadconnection

संगीत प्रेमियों के लिए पेश किया डॉल्बी एटमॉस

pahaadconnection

Leave a Comment