Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

स्कूटी से स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, दून पुलिस ने सिखाया सबक

Advertisement

देहरादून 29 नवंबर। स्कूटी से स्टंट करना एक युवक को काफी भारी पड़ा हैं, दून पुलिस ने युवक को सबक सिखाते हुये वीडियो में दिख रहे वाहन स्कूटी को एमवी एक्ट में सीज कर दिया हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर दून पुलिस ने कार्यवाही की हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक तेज रफ्तार स्कूटी में पीछे लेटता हुआ स्टंटबाजी करता हुआ दिख रहा था। उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रहे युवक के संबंध में जानकारी की गई तो उक्त युवक की पहचान  शरीफ रहमान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी कैनाल रोड जाखन, देहरादून के रूप में हुई। पुलिस द्वारा युवक के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए वीडियो में दिख रहे वाहन स्कूटी को एमवी एक्ट में सीज किया गया।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्कृष्ट विवेचना व सफल पैरवी के फलस्वरूप न्यायालय ने चरस तस्कर को सुनाई सजा

pahaadconnection

जिलाधिकारी ने जारी किये आवश्यक दिशा-निर्देश

pahaadconnection

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एलआईसी म्यूचुअल फ़ंड के साथ किया करार

pahaadconnection

Leave a Comment