Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

डीएम ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ

Advertisement

बागेश्वर 08 दिसंबर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए इस अभियान से जुड़े लोगों के प्रयासों की सराहना की। जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान मानवता के लिए किया गया सबसे बड़ा दान है। व्यक्ति द्वारा जीवित रहते हुए रक्तदान करना सबसे पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से व्यक्ति को आत्म संतुष्टि भी मिलती है। अपने रक्त को दान कर दूसरों की जिंदगी में खुशहाली लाना सबसे बड़ी आत्म संतुष्टि होती है। इस दौरान सीएमएस डाॅ वीके टम्टा, डाॅ सावित्री शुक्ला, शाखा प्रबंधक एचडीएफसी बैंक उमेश तिवारी, सलमान हुसैन व मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने दिये फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश

pahaadconnection

पितृ पक्ष में बद्रीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

pahaadconnection

एमसी स्क्वायर का नया गीत, ‘‘टेढ़े चालक’’ हुआ रिलीज़

pahaadconnection

Leave a Comment