Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

सड़क दुर्घटना मे कांस्टेबल पंकज जोशी की मौत

Advertisement

देहरादून। महिंद्रा यूटिलिटी गाड़ी की टक्रकर से मोटरसाइकिल स्वार कांस्टेबल पंकज जोशी की मौत हो गई हैं। दिवंगत पंकज जोशी को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके रेशममाजरी स्थित घर में अंतिम सलामी दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 9:30 बजे चौकी जोगीवाला को मिली की मोहकमपुर फ्लाई ओवर पर एक मोटरसाइकिल एवं महिंद्रा यूटिलिटी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमे मोटरसाइकिल सवार, जो पुलिस की वर्दी में है, गंभीर रूप से घायल हो गया है।  इस सूचना पर थाना नेहरुकोलोनी से पुलिस बल को मौके पर भेजा गया एवं 108 कॉल करके बताया गया। मौके पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसे तत्काल 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भिजवाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान कांस्टेबल पंकज जोशी पुत्र जगदीश प्रसाद जोशी निवासी  रेशममाजरी, जीवनवाला थाना डोइवाला, ज़िला देहरादून वर्तमान तैनाती पुलिस लाइन जनपद देहरादून के रूप में हुई। घायल कांस्टेबल पंकज जोशी की कोरोनेशन अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों को घटना से अवगत कराया गया। उक्त प्रकरण में थाना नेहरू कॉलोनी पर अभियोग पंजीकृत कर यूटिलिटी वाहन चालक अभियुक्त आशीष नेगी पुत्र विनोद कुमार निवासी बालावाला थाना रायपुर देहरादून को गिरफ़्तार किया गया।

Advertisement

दिवंगत पंकज जोशी 2002 बैच के आरक्षी थे, जो मूल रूप से ग्राम दयाल गांव, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे। दिवंगत पंकज जोशी को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके रेशममाजरी स्थित घर में अंतिम सलामी दी गई।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

शान्ति भंग कर रहे 5 नेपालियों के विरुद्ध पुलिस ने की चालानी कार्यवाही

pahaadconnection

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जन जागरूकता शिविर का आयोजन

pahaadconnection

सैनिक कल्याण मंत्री को लगाया बैच

pahaadconnection

Leave a Comment