Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

मुनस्यारी घूमने आए बंगाली पर्यटक की मौत

Advertisement

पिथौरागढ़।थर्टी फर्स्ट के लिए मुनस्यारी घूमने आए एक बंगाली पर्यटक की मौत हो गई। पर्यटक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम कौसानी से मुनस्यारी पहुंचे कोलकाता के हरिदेवपुर दक्षिण 24 परगना कोलकाता निवासी 66 वर्षीय देवव्रत रॉय की कौसानी से ही तबियत खराब थी। हालत बिगड़ने पर साथी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी लाए। जहां पर उपचार कर रहे डॉ. रवि ने भरसक प्रयास किए लेकिन पर्यटक को बचाया नहीं जा सका।सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे थाना मुनस्यारी के एसआई कृपाल सिंह ने मृतक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ भेजा है। पर्यटक की मौत की सूचना कोलकाता में परिजनों को भी दे दी गई है।पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अपर पुलिस महानिदेशक ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इंडी गठबंधन पर किया हमला, कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

pahaadconnection

जमनपुर नदी में नहाने गये बच्चे की डूबने से मौत

pahaadconnection

Leave a Comment