Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

Advertisement

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड ने साल 2024 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेंगी।माध्यमिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड के सभागार में सभापति, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की अध्यक्षता में साल 2024 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम के निर्धारण के लिए परीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में परीक्षा समिति की ओर से निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर, नैनीताल की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा दिनांक 27 फरवरी 2024 से शुरू होगी, जो 16 मार्च 2024 तक चलेगी।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होंगी

Advertisement

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होंगी, जो 16 मार्च तक चलेगी। वहीं, प्रैक्टिकल 16 जनवरी 2024 से शुरू होंगे, जो 15 फरवरी के बीच चलेंगे। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्वक कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।बैठक में परिषद के सभापति सीमा जौनसारी, सचिव डॉ नीता तिवारी, अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) महावीर सिंह बिष्ट और परीक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राजभवन में वसंतोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ

pahaadconnection

सहकारिता से खुले आम लोगों की समृद्धि के द्वार

pahaadconnection

मुख्यमंत्री की आदर्श राज्य की परिकल्पना को धरातल पर उतारता जिला प्रशासन

pahaadconnection

Leave a Comment