Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

इनोवा कार की टक्कर से मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली छात्रा की मौत

Advertisement

देहरादून। वाडिया संस्थान के पास एक इनोवा कार के चालक ने मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली छात्रा को टक्कर मार दी। युवती को 108 की मदद से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना बसंत विहार पुलिस ने  मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना बसंत विहार पुलिस को सूचना मिली कि वाडिया संस्थान के पास इनोवा कार द्वारा एक युवती को टक्कर मार दी है। उक्त सूचना पर थाना बसंत विहार से पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल युवती को 108 की मदद से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवती की पहचान मंदिसा त्यागी पुत्री विकास त्यागी निवासी 9 शिव एंक्लेव के सामने वाडिया इंस्टीट्यूट जीएमएस रोड देहरादून के रूप में हुई। मृतक युवती एनमेरी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी, जो सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। दुर्घटना कारित करने वाले वाहन संख्या यूके 07 टीबी 0473 इनोवा कार को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है, जिसे मोहसिन पुत्र अनीश निवासी कैलाशपुर थाना गागारेड़ी जनपद सहारनपुर चल रहा था, घटना के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुलिस अधीक्षक ने ली मासिक अपराध गोष्टी

pahaadconnection

गढ़वाल कमिश्नर ने किया स्पष्ट : यात्रा अपने निर्धारित समय पर होगी प्रारंभ

pahaadconnection

साढ़े तीन साल में 22 हजार से अधिक युवाओं को दी जा चुकी है सरकारी नौकरी : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment