Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नगर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जाए : अग्रवाल

Advertisement

ऋषिकेश 27 जनवरी। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पुलिस क्षेत्राधिकारी व कोतवाल ऋषिकेश के साथ ट्रैफिक, आस्था पथ सहित कानून व्यवस्था को लेकर वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में हुई बैठक के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि नगर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जाए, आवश्यकतानुसार ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया जाए, जिससे स्थानीय सहित बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक व श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से दो-चार न होना पड़े। डॉ अग्रवाल ने कहा कि आस्थापथ पर गश्त लगाई जाए, जिससे वहां का स्वरूप यथावत बना रहे। असमाजिक लोगो का आस्थापथ पर जमावड़ा ना हो। पुलिस की नियमित गश्त होने से यहाँ वॉक करने आये नागरिकों को सुरक्षात्मक माहौल मिलेगा। डॉ अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश के अनुसार नियमित रूप से मादक पदार्थ की अवैध बिक्री करने वालों की करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहे। हमने अपनी युवा पीढ़ी को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी और प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश कोतवाली शंकर सिंह विष्ट उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुलिस कर्मी से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

pahaadconnection

कांग्रेस ने किया धामी सरकार का पुतला दहन

pahaadconnection

ओडिशा विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस-BJP के बीच टकराव, कई घायल

pahaadconnection

Leave a Comment