Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग के निर्देश

Advertisement

देहरादून 19 जुलाई। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, एनएचएआई और बीआरओ को अपने अधिकार क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक वेस्ट के प्रयोग के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में सड़क निर्माण से सम्बन्धित विभागों के साथ आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने विभागों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग इसके लिए उपयुक्त प्लास्टिक वेस्ट उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने अपने स्तर पर भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) के मानकों के अनुरूप उचित मात्रा में प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग सुनिश्चित करेंगे। पीएमजीएसवाई भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग करता रहेगा। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु एवं अपर सचिव श्री विनीत कुमार सहित, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन विभाग, एनएचएआई, पीएमजीएसवाई, शहरी विकास विभाग एवं बीआरओ के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड में नए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक भवन का उद्घाटन

pahaadconnection

डेमोग्राफिक बदलाव पर गंभीर चिंता व्यक्त

pahaadconnection

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद

pahaadconnection

Leave a Comment